Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

वयस्क भी हो सकते हैं कुकुर खांसी के शिकार

 

लंदन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अभी तक माना जाता था कि कुकुर खांसी का शिकार केवल बच्चे होते हैं, लेकिन एक ताजा अध्ययन के मुताबिक वयस्क भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

 

जर्मनी के 'क्रेफेल्ड इंस्टीटयट फॉर इंफेक्सियस डीजीजेज' की शोधकर्ता मैरियन राइफमैन और सहयोगियों ने कहा है कि कुकुर खांसी के संक्रमण को वैक्सिन के माध्यम से काफी हद तक कम किया जा सकता है। उनकी यह रिपोर्ट साप्ताहिक पत्रिका 'डयूश अर्जट्ब्लाट इंटरनेशन' के हालिया अंक में प्रकाशित हुई है।

 

आमतौर पर बच्चों में कुकुर खांसी की बीमारी पाई जाती है। इस बीमारी का मुख्य कारण बच्चों का संबंधित वैक्सीन से वंचित रह जाना है। शिशुओं में संक्रमण के कारण होने वाली यह आम बीमारी है। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दिनों में स्कूली बच्चों, किशोरों और वयस्कों में इस बीमारी का प्रकोप बढ़ा है। मोटे तौर हर साल 0.2 से 0.5 प्रतिशत वयस्क और किशोर इस बीमारी के शिकार होते हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.