Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

कंप्यूटर करेगा समय पूर्व प्रसव की भविष्यवाणी

 

सिडनी, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के दो विश्वविद्यालय मिलकर एक ऐसा कंप्यूटर कार्यक्रम तैयार करने में लगे हैं जो समय पूर्व प्रसव के बारे में पूर्वानुमान लगा सकेंगे।

 

आस्ट्रेलिया में हर वर्ष 17,000 समय पूर्व प्रसव होते हैं। ये समय पूर्व प्रसव 70 फीसदी नवजात शिशुओं की मौत और सेरेब्रल पाल्सी बीमारी के 50 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

 

मेलबर्न और न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ता मिलकर यह कंप्यूटर कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। न्यूकैसल विश्वविद्यायल के प्रोफेसर रोजर स्मिथ ने बताया कि हार्मोन स्तरों की पहचान करके यह पता लगाया जा सकता है कि किन मामलों में समय पूर्व प्रसव का खतरा अधिक है।

 

स्मिथ ने कहा, ''मनुष्यों में प्रसव को नियंत्रित करने के तरीके के बारे में अभी भी अधिक जानकारी नहीं है लेकिन हार्मोन के स्तरों की की पड़ताल करके हम यह जान सकते हैं कि कब प्रसव होने वाला है।''

 

मेलबर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डेविड स्मिथ ने कहा, ''हम एक साफ्टवेयर बना रहे हैं जो पैथालॉजी के नमूनों रक्त के हार्मोन स्तरों के आधार पर समय पूर्व प्रसव के बारे में अपने निष्कर्ष देगा।''

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.