Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

कैंसर की चिकित्सा की नई विधि :
सीधे टयूमर में लगेगा इंजेक्शन

 

वाशिंगटन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। कैंसर की चिकित्सा में कीमोथेरेपी के दौरान अगर एक छोटे अल्ट्रासाउंड यंत्र से लैस इंडोस्कोप (एक चिकित्सकीय यंत्र) का इस्तेमाल प्रभावित टयूमर (गांठ) में दवा का इंजेक्शन लगाने के लिए किया जाए तो यह पारंपरिक तरीकों से बेहतर साबित हो सकता है।

 

कैंसरग्रस्त टयूमरों के लिए अभी जो चिकित्सा पध्दति अपनाई जाती है उसमें सामान्य ऊतकों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बरकरार रहता है। नई विधि में सटीक परिणाम पाने के लिए इंडोस्कोपी और अल्ट्रासाउंड (ईयूएस) की मिश्रित तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

 

इस नई तकनीक के सहारे चिकित्सक एक ओर तो आंतों का ऑपरेशन कर सकेंगे वहीं दूसरी ओर वे ठीक उसी समय आंतों के बाहर स्थित टयूमरों का इलाज भी कर सकेंगे।

 

सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इंडोस्कोपिक अल्ट्रासोनोग्राफी मीटिंग के सह अध्यक्ष और दक्षिणी कैरोलिना के चिकित्सकीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राबर्ट हाव्स ने कहा, ''कर्विलिनियर इंडोसोनोग्राफी शीघ्र ही ईयूएस की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पध्दति बन जाएगी।''

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.