Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

जवान दिखना चाहते हैं तो कैलोरी
में कटौती करें

 

वाशिंगटन, 4 जुलाई(आईएएनएस)। अगर आप जवान दिखना चाहते हैं और लंबी आयु चाहते हैं तो शरीर में रोजाना 300 से 500 कैलोरी की कटौती का लक्ष्य रखें। हद से अधिक कैलोरी ऊतकों के क्षरण की प्रक्रिया तेज कर देती है।

 

शोधकर्ताओं ने चूहों पर शोध कर यह निष्कर्ष निकाला है। इस शोध से पता चलता है कि कैलोरी में कटौती से शरीर में थायरायड हार्मोन(टी3) की मात्रा घट जाती है। इससे उपापचय की प्रक्रिया और ऊतकों के क्षरण की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। सेंट लुइस विश्ववविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर रोजाना 300 से 500 कैलोरी की कटौती की जाए तो इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव सामने आ सकता है।

 

इस शोध से जुड़े एडवार्ड वेस ने कहा, ''वर्षों से यह बहस का विषय रहा है कि क्या कैलोरी का ऊतकों के क्षरण से कोई रिश्ता है। यह शोध इस बहस का एक सुखद मोड़ है। वैसे, इस पर अभी और शोध किए जाने की जरूरत है। दरअसल, इस पर लंबे शोध की जरूरत है।''

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.