Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

जल्दी ही शादी की घोषणा करेंगे
सैफ अली खान

 

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर के प्रशंसकों के दिल जल्दी ही टूट सकते हैं। अभिनेता सैफ अली खान के अनुसार वे जल्दी ही करीना के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि पहले उन्होंने तीन-चार साल बाद शादी करने की बात की थी।

 

सैफ ने लंदन से आईएएनएस को फोन पर कहा, ''हमारे प्रशंसकों को जल्दी ही हमारी शादी की घोषणा सुनने को मिलेगी। हालांकि मेरा वश चले, तो मैं आज, अभी, यहीं उससे शादी कर लूं। मैं जल्दी से जल्दी इस रिश्ते को कानूनी मान्यता दिलाना चाहता हूं।''

 

अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी और दो बच्चों के बाद अभिनेता सैफ अली खान ने 2004 में उन्हें तलाक दे दिया था। इसके बाद वे इटली की मॉडल रोजा कैटालानो के साथ नजर आते रहे, लेकिन 2007 में यह रिश्ता भी टूट गया।

 

सैफ और करीना के बीच रोमांस फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। अमृता और बच्चों के बाद करीना के साथ अपने रिश्ते को सैफ सबसे अहम मानते हैं।

 

इस शादी को लेकर सैफ काफी उत्सुक हैं। उनके अनुसार इस रिश्ते ने उन्हें अपने करियर को भी पीछे रखने पर मजबूर कर दिया है। जल्दी ही अपनी निजी जिंदगी और काम को वे अलग-अलग करके देखना शुरू कर देना चाहते हैं।

 

सैफ जानते हैं कि उनकी बेटी साराह और बेटे इब्राहिम को  पिता की जिंदगी में आए इस बदलाव को समझना होगा। उन्हें यकीन है कि करीना और उनके बच्चे, दोनों ही इस बात को समझेंगे।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.