Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

स्वस्थ रहना है तो पड़ोस के जिम में जाइए

 

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)  सुडौल और स्वस्थ दिखने की चाहत ने पिछले कुछ वर्षों से राजधानी के विभिन्न इलाकों में छोटे-बड़े अनेक जिम  (व्यायाम शाला) की बाढ़ सी ला दी है।

 

महानगर में रहने वाले लगभग 1.5 करोड़ मध्यम वर्ग के लोग स्वस्थ और फिट दिखने के  लिए बेतहाशा रुपये जिम में खर्च कर रहे हैं। इन छोटे-बड़े जिम की संख्या करीब सौ से अधिक होगी।

 

एक अनुमान के मुताबिक इनमें से कुछ की सदस्यता करीब 30,000 रुपये सालाना है जबकि कु छ जगह इनकी कीमत पांच हजार भी है और ये जिम लोगों को 12 घंटे की सुविधाएं प्रदान करते हैं।

 

सुंदर नगर में स्थित दो मंजिला बारबेरियन पावर जिम लगभग 13,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह जिम सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है। 

 

इस जिम के बिजनेस डेवल्पमेंट प्रबंधक अक्षय ने बताया, ''हम जिम में हमेशा प्रशिक्षित ट्रेनर रखते हैं। हम एक प्रमाणित प्रशिक्षण कार्यक्रम यहां चलाते हैं। यहां के सभी ट्रेनर मुंबई से बुलाए जाते हैं।''

 

नोएडा के ए जेड बॉडी मंत्रा के प्रशिक्षक अमित ने कहा, ''अच्छा जिम वही होता है, जहां प्रशिक्षक के देखरेख में व्यायाम करवाए जाते हैं। हम लोगों के व्यायाम के साथ-साथ उनके खान-पान पर भी पूरा ध्यान रखते हैं।''

 

उन्होंने कहा कि जिम अच्छे हैं, लेकिन सामान्य उपभोक्ताओं के लिए वे बहुत महंगे हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.