Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

भांजे इमरान के साथ आमिर
पहुंचे
'दस का दम' में

 

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेट खिलाड़ियों युवराज और भाी के बाद सोनी टीवी पर प्रसारित किए जा रहे सलमान खान के क्विज शो 'दस का दम' में अब  के साथ आमिर खान अपने भांजे इमरान खान के साथ नजर आएंगे। इस कड़ी का प्रसारण 4 जुलाई रात 9 बजे किया जाएगा।

 

इस दौरान सलमान खान फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' की यादें ताजा करते नजर आएंगे। इस फिल्म के गीत गुनगुनाते हुए सलमान मंच पर प्रवेश करेंगे। अपने मजाकिया अंदाज में सलमान ने आमिर का परिचय कुछ इस अंदाज में दिया है, ''ये किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ये पुरुष नहीं, महापुरुष हैं।''

 

चैनल सूत्रों के अनुसार आमिर ने सलमान और उनके शो 'दस का दम' की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि शो की पहली कड़ी उन्होंने देखी थी, जो उन्हें काफी मनोरंजक लगी।

 

आमिर ने कहा, ''सलमान वास्तविक स्टार हैं, जो हर तरह के किरदार बखूबी निभाते हैं। वह देर से आते हैं, स्टार की तरह बनते-ठनते हैं, जबकि हम समय से आकर स्टूडियो के बाहर खड़े रहते हैं।'' शो के दौरान इसका बदला लेते हुए सलमान ने आमिर से कहा, ''पता नहीं वह बदला क्यों ले रहे हैं और सवालों के जवाब के लिए मुझे इतना इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।''

 

शो के दौरान एक छोटा सा कंकाल सलमान और आमिर के करीब आकर गिरता है, जो कहता है कि 'जाने तू या जाने ना' फिल्म के लिए आमिर ने इमरान को मेहनताना नहीं दिया। यह सुनते ही आमिर हंसते हुए कहते हैं, ''मुझे भी 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए मेहनताना नहीं मिला था। यह उसी का बदला है।''

 

सवालों के जवाब देने से पहले आमिर सोचते, मनन करते और विश्लेषण करते नजर आएंगे। जीती हुई एक करोड़ रुपये की राशि आमिर 'सरस्वती मैरिट ट्रस्ट' को दान कर देंगे।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.