Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

पैर हैं तो डांस कर सकते हैं : श्यामक

 

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर श्यामक डावर का दावा है कि यदि आपके दो पैर हैं, तो आप बेहतरीन नृत्य कर सकते हैं। बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इसका उदाहरण हैं।

 

अच्छी नृत्य क्षमता न होने के बावजूद श्यामक ने अभिषेक से 'नच बलिए' और 'धड़क धड़क' जैसे गानों पर बेहतरीन नृत्य कराया था। नृत्य गुरु श्यामक  ने कहा है कि 18 जुलाई से टोरंटो में शुरू हो रहे बच्चन के विश्व भ्रमण 'अनफोरगेटेबल' के दौरान भी अभिषेक में वही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा।

 

श्यामक ने आईएएनएस से कहा, ''हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अन्य कलाकारों की तरह अभिषेक भी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति दें।''

 

अभिषेक के अलावा इसमें ऐश्वर्या राय, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार को भी बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

श्यामक कहते हैं, ''मेरे डांस स्कूल का उद्देश्य यही है कि जिसके पास भी पैर हैं, वह डांस कर सके । हम उन्हें यह एहसास करा लेंगे कि वे बिल्कुल सही अंदाज से नृत्य कर रहे हैं।''

 

पिछले साल श्यामक ने अपना शो 'आई बिलीव' का मंचन किया था। इस साल अप्रैल में इसकी प्रस्तुति दोबारा की। इस शो में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, पुराने जमाने की डांसिंग क्वीन हेलन, बेहतरीन अदाकारा वहीदा रहमान और 1970 की ग्लैमरस गर्ल जीनत अमान भी मौजूद थीं।

 

'दिल तो पागल है', 'ताल' और 'बंटी और बबली' के लिए कोरियोग्राफी करके श्यामक ने अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.