Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

शेखर कपूर का साथ देने के लिए
हमेशा तैयार हैं प्रीति जिंटा

 

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। विवादों को दरकिनार करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा के दिल में निर्देशक शेखर कपूर के लिए बहुत आदर है और वह उनका साथ देने के लिए हमेश तैयार हैं।

 

प्रीति ने आईएएनएस से कहा, ''मेरे लिए शेखर हमेशा से ही खास हैं। इस इंडस्ट्री में वे ही मुझे लेकर आए थे। हालांकि वह फिल्म बन नहीं पाई, लेकिन मैं उनकी आभारी हूं और उनकी बेहद इात करती हूं।''

 

शेखर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने तलाक का कारण प्रीति को मानती हैं।  शेखर ने फिल्म 'ता रा रम पम' के लिए प्रीति को साइन किया था। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज निर्देशित करने वाले थे, हालांकि परिस्थितिवश फिल्म बन नहीं पाई।

यह पूछने पर कि क्या वह शेखर की किसी अन्य फिल्म में भी काम कर रही हैं? प्रीति ने इसका जवाब ना में देते हुए कहा कि उसके बाद से शेखर ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

 

हाल ही में प्रीति ने जाहनु बरुआ की 'हर पल', रितुपर्णो घोष की अंग्रेजी फिल्म 'द लास्ट लीयर', समीर कार्णिक की 'हीरोज' और दीपा मेहता की पंजाबी फिल्म 'हेवन ऑन अर्थ' की शूटिंग पूरी की है।

 

इनमें से 'हेवन ऑन अर्थ' प्रीति के दिल के सबसे करीब है। रंगमंच के मंजे हुए कलाकारों ने इसमें अभिनय किया है। वहीं, 'हर पल' में उनके साथ धमर्ेंद्र, शाइनी आहूजा और ईशा कोप्पिकर हैं।

 

प्रीति के साथ 'द लास्ट लीयर' में अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता एवं शेफाली शाह और 'हीरोज' में सलमान खान, सन्नी देओल, बॉबी देओल, मिथुन चक्रवर्ती, सोहैल खान, डिनो मोरिया, वत्सल शेठ, अमृता अरोड़ा एवं रिया सेन अभिनय करते दिखेंगे।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.