Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

फिल्म दिखाकर महिलाओं को
जागरूक करेगी बिहार सरकार

पटना, 15 मई (आइएएनएस)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अब महिलाओं को फिल्म दिखाएगी। सरकार का यह मानना है कि फिल्मों के माध्यम से महिलाओं को आसानी एवं बेहतर तरीके से जागरूक किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आगामी 20 मई से 20 जून तक राज्य के सभी पंचायतों में उमंग-2008 पर केंद्रित फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। 

इस बात की जानकारी देते हुए राज्य के सूचना सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं को एक जगह एकत्रित कर फिल्म दिखाने की जिम्मेदारी विभिन्न जिलों के जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि इस योजना की सफलता को लेकर सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निर्देश दे दिया गया है।  

श्री भूषण ने बताया कि महिलाएं इस फिल्म को देख कर प्रभावित होंगी तथा सामाजिक गतिविधियाें में हिस्सा लेने के लिए आगे आएंगी। ज्ञात हो कि स्थानीय गांधी मैदान में गत सात एवं आठ मार्च को महिलाओं पर केन्द्रित कार्यक्रम उमंग-2008 का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य की तमाम क्षेत्र विशेष में अव्वल महिलाओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। इस आयोजन में सम्मानित की गयी महिलाओं के जीवन से संबंधित जानकारियों से राज्य भर से आई सभी महिलाओं को अवगत कराया गया था।  

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.