Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

नेपाल के एक स्कूल में वंदे मातरम
के गायन पर माओवादी नाराज

काठमांडू, 15 मई (आईएएनएस)। नेपाल में माओवादियों के एक छात्र संगठन ने देश के पूर्वी इलाके में भारत से लगी सीमा पर स्थित 'दिल्ली पब्लिक स्कूल' में वंदे मातरम का गायन बंद करने के लिए सात दिन का समय दिया है। 

यह संगठन कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के छात्र संगठन द्वारा समर्थित है। गौरतलब है कि कभी ये दोनों संगठन एक दूसरे के धुरविरोधी हुआ करते थे। 

संगठनों ने बिराटनगर स्थित इस स्कूल को चेतावनी दी है कि अगर वह एक सप्ताह के भीतर गायन बंद नहीं करते तो इसे जबरन बंद करा दिया जाएगा। संगठनों द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार नेपाल के प्रतिष्ठित व्यवसायी घरानों द्वारा पोषित यह स्कूल नेपाल के शिक्षा संबंधी कानूनों का उल्लंघन करता है। 

माओवादी छात्र संगठन की केंद्रीय समिति की सदस्या नमिता निउपाने ने कहा, ''यह नेपाल के राष्ट्रवाद पर हमला है। इस स्कूल को जल्द से जल्द बंद कर दिया जाना चाहिए।'' 

उनके अनुसार पिछले साल गुरुकुल सोसाइटी के नाम से पंजीकृत इस स्कूल के पास कक्षा पांच तक अध्यापन की अनुमति है लेकिन यह दिल्ली पब्लिक स्कूल के नाम से कक्षा सात तक अध्यापन का काम कर रहा है। 

छात्र संगठनों के अनुसार यह स्कूल भारतीय पाठयक्रम के अनुसार अध्यापन कर रहा है जबकि इसे नेपाली पाठयक्रम पढ़ाना चाहिए। नेपाल में अपने देशों का पाठयक्रम चलाने की अनुमति केवल विदेशी दूतावासों द्वारा संचालित स्कूलों को ही है। 

गौरतलब है कि इससे पहले माओवादियों ने नेपाल में हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि ये फिल्में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.