Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

वरिष्ठ अधिकारियों को म्यांमार भेजना
चाहते हैं संयुक्त राष्ट्र महासचिव

न्यूयार्क, 15 मई (आईएएनएस)। म्यांमार में राहत कार्यों को और बेहतर ढंग से चलाने में मदद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून एक उच्च पदस्थ पदाधिकारी को वहां भेजना चाहते हैं। 

बान ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अगले कुछ दिनों में वह मानवीय मामलों के अवर सचिव जॉन हाल्मेस को विश्व खाद्य कार्यक्रम योजना में म्यांमार भेजने वाले हैं। 

इससे एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (आसियान) के प्रतिनिधियों और म्यांमार के एक प्रतिनिधि से राहत कार्यों के ठोस उपायों पर चर्चा की। 

बान ने कहा कि इन नेताओं के साथ म्यांमार के राहत कार्यों के संबंध में नजदीकी चर्चा हुई लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना सैनिक शासन के संपूर्ण सहयोग के राहत सहायता सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकती है।

नेताओं ने एक संयुक्त राष्ट्र-आसियान संयोजक के चयन पर भी विचार किया जो म्यांमार के बाहर एक राहत सामग्री केंद्र स्थापित करेगा। 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.