Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

भारत-पाक बातचीत से आपसी
विवाद सुलझाएं : अमेरिका

वाशिंगटन, 15 मई (आईएएनएस)। कश्मीर नीति में किसी तरह के बदलाव नहीं होने की बात दोहराते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को आपसी विवाद बातचीत के माध्यम से सुलझाना चाहिए। 

पिछले दिनो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सैयद युसुफ रजा गिलानी ने कहा था कि कश्मीर दोनों देशों के बीच एक बार फिर मुख्य मुद्दा बन गया है और इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत सुलझाना चाहिए। इस बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ''नहीं, अमेरिका की इस बारे में नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।''   

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टॉक केसी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ''हम मानते हैं कि भारत और पाक के बीच विवाद बातचीत के माध्यम से हल होना चाहिए। जैसा कि आपको पता है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत का हमने समर्थन किया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।'' 

पूरब में आतंकवाद के बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''अमेरिका को भारत की अपने नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने की क्षमता पर पूरा विश्वास है।'' 

मंगलवार को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बारे में उन्होंने कहा, ''यद्यपि, जैसा कि हमने देखा है कि वहां आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठन या लोग हैं।'' 

जयपुर विस्फोट की घटना की निंदा करते हुए अमेरिका ने मंगलवार को कहा था कि इसको कोई जायज नहीं ठहरा सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस तरह की आतंकवादी घटनाओं को रोकने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए विश्व के अन्य देशों की तरह भारत के साथ भी मिलकर काम करता रहेगा। 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.