Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

समाज को कुछ देना चाहते हैं अनुपम खेर

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों पर एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता अनुपम खेर एक अनाथालय शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अब समाज को कुछ देना चाहते हैं। 

अनुपम ने आईएएनएस से कहा, ''मैं जिंदगी के उस मोड़ पर पहुंच चुका हूं जहां रुक कर मैं यह सोच सकता हूं कि मैंने क्या पाया और क्या खोया। दरअसल, मैं खुद को एक सामाजिक व्यक्ति मानता हूं।'' 

अनुपम जल्द ही 'अनुपम खेर फाउंडेशन' के तहत एक अनाथलय की स्थापना करेंगे। इसके अलावा वह भारत और विदेशों में अभिनय संस्थान भी खोल रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अनाथालय अगले साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। शुरुआत में यहां 50-60 बच्चे रहेंगे। अनुपम ने इसके लिए 'लीड इंडिया' अभियान में हिस्सा लेने वाले उावल बनर्जी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत मुंबई से होगी।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.