Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

धमाके से घबराए विदेशी खिलाड़ियों
का जयपुर लौटने से इंकार

सिडनी, 15 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रायल्स टीम के कप्तान शेन वार्न सहित टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने कहा है कि वे तब तक जयपुर नहीं लौटेंगे जब तक उन्हें उनकी सुरक्षा का पूरा आश्वासन नहीं दिया जाता। इन खिलाड़ियों ने यहां तक कहा है कि वे स्वेदश वापसी पर विचार कर रहे हैं। 

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न और उनके साथी शेन वाटसन तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ उस समय गोवा में छुट्टियां बिता रहे थे जब जयपुर में यह हादसा हुआ। 

टीम के मैनेजर डैरेन बेरी ने समाचार पत्र सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ''यह बहुद दिल दहला देने वाली घटना है। मैं ठीक दो दिन पहले उसी जगह पर खड़ा था जहां बम फटा। यह जगह टीम के होटल से मात्र कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। हमें लगा कि हमें तुरंत वापस अपने देश लौट जाना चाहिए।'' 

बेरी ने कहा, ''जब तक हमें राज्य सरकार और सुरक्षा अधिकारियों से सुरक्षा का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता हम वापस नहीं जाएंगे।'' 

गौरतलब है कि टीम को अपना अगला मैच शनिवार की रात जयपुर में ही बंगलौर रायल चैलेंजर्स की टीम के साथ खेलना है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.