Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

महंगाई पर नियंत्रण,
विकास की कीमत पर नहीं : अहलूवालिया

 

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि महंगाई दर  में तेजी के बावजूद सरकार अर्थव्यवस्था में विकास दर को 8 फीसदी से ऊपर रखने के लिए भरसक प्रयास कर रही है।

 

राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अहलूवालिया ने बुधवार को कहा कि विकास दर को 8 फीसदी से ऊपर बरकरार रखने के साथ-साथ महंगाई को भी नियंत्रण में रखना सरकार के लिए कठिन चुनौती है।

 

उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में 8 से 8.5 फीसदी वृध्दि का अनुमान लगाया गया है।

 

अहलूवालिया ने कहा कि विकास की कीमत पर महंगाई को नियंत्रण में लाना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

 

इससे पूर्व केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) से गत शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में महंगाई दर बढ़कर 42 महीनों के उच्चतम स्तर यानी 7.61 फीसदी तक पहुंच गई थी।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.