Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

पीड़ित महिलाएं बच्चों का करती हैं शोषण

 

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। जो महिलाएं  बचपन में रिश्तेदारों के शोषण का शिकार होती हैं वे दूसरे बच्चों का शोषण करने की ओर प्रवृत्त होती हैं। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

 

जॉर्जिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया कि पहले ऐसा माना जाता था कि महिलाएं बच्चों के शोषण जैसे कार्यों को अंजाम नहीं दे सकतीं लेकिन इस चौंकाने वाले अध्ययन ने यह साबित कर दिया है कि वे इसे बेहतर ढंग से अंजाम देती हैं।

 

शोधकर्ता सुजेन स्ट्रिकलैंड ने बताया, ''बचपन में शोषित महिलाएं बच्चे और बच्चियों का समान रूप से शोषण करती हैं। ऐसी महिलाएं बच्चों का यौन शोषण सहित कई तरह के कुकृत्य करती हैं।''

 

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान जेल में बंद 130 महिलाओं के  मानसिक और व्यावहारिक लक्षणों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया ये महिलाएं बचपन में कभी न कभी यौन शोषण का शिकार हुईं थी।

 

शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्हें जानकर आश्चर्य हुआ कि अमेरिका में पांच से सात फीसदी बच्चो का महिलाओं द्वारा यौन शोषण हु हैं।

 

इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल 'इंटरपर्सनल वायलेंस' के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.