Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

जयपुर विस्फोट : इजरायल ने की निंदा

 

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार शाम हुए सिलसिलेवार विस्फोट की निंदा करते हुए इजरायल ने आज कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होने की आवश्यकता है।

 

नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया, ''जयपुर में हुए विस्फोटों की हम कठोर से कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। '' गौरतलब है कि मंगलवार को हुए विस्फोटों में 63 लोग मारे गए थे।

 

इजरायल ने विस्फोट के शिकार लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट होने की अपील की।

 

इजरायल ने कहा कि इस प्रकार के आतंकवादी हमले को कोई भी सभ्य समाज किसी भी परिस्थिति में जायज नहीं ठहरा सकता है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.