Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

जयपुर विस्फोट : अटल ने की शांति
व संयम बनाए रखने की अपील

 

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार शाम को हुए सिलसिलेवार विस्फोट की घटना को पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अलट बिहारी वाजपेयी ने आतंकवादियों की हताशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना आतंकवादियों की देश में अशांति फैलाने के षड़यंत्र का हिस्सा है।

 

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इस निंदनीय घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाय वह कम है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में राजस्थान के लोगों से शांति व संयम बनाए रखने की अपील की।

 

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह राज्य सरकार के साथ हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बिना किसी वैकल्पिक कानून के पोटा को खत्म करना गलत था।

 

राजनाथ ने आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सार्थक योजना बनाने की मांग की।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.