Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

अमेरिका ने की जयपुर में धमाकों की निंदा

 

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को जयपुर में हुए आंतकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह संकट की इस घड़ी में भारत के साथ है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सीन मैक्कार्मैक ने कहा, ''हम जयपुर में आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए।'' मंगलवार की शाम हुए सात सिलसिलेवार बम धमाकों में 61 लोग मारे गए थे और एक सौ से अधिक लोग घायल हुए थे।

 

मैक्कार्मैक  ने कहा, ''विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों और भारत की जनता के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं।''

 

उन्होंने कहा, ''निर्दोषों की हत्या को कोई भी जायज नहीं ठहरा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और खुले, लोकतंत्र, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूण समाज के निर्माण के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह भारत के साथ खड़ा है।

 

मैक्कार्मैक ने कहा कि जयपुर में हुए बम धमाकों में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया है और अमेरिका इस कार्रवाई की कठोर शब्दों में निंदा करता है। इन विस्फोटों में किसी भी अमेरिकी नागरिक के हताहत होने से उन्होंने इंकार किया।

 

इन विस्फोटों के अलकायदा से संबंध होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कुछ भी नहीं जानते हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.