Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

राजस्थान में राजकीय शोक,
पटरी पर लौटी जिंदगी

 

जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने मंगलवार को राजधानी जयुपर में हुए सात सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन विस्फोटों में 61 लोग मारे गए और एक सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। वहीं दूसरी ओर हादसे के शिकार जयपुर शहर में आम जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।

 

जयपुर के विभिन्न इलाकों में लोग विस्फोट के बाद की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। शहर के चांदपोल स्थित प्रसिध्द हनुमान मंदिर में विस्फोट में घायलों के सकुशल होने और मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मंगलवार को मंदिर में भी विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे।

 

स्थानीय निवासी गंगा देवी ने कहा, ''आज सुबह पांच बजे जब मंदिर खुला तो हमलोग विस्फोट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए यहां पहुंचे।'' दूसरी ओर ऐहतियात के तौर पर शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.