Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

भागलपुरी मालदह आम ने
बाजार में दी दस्तक

 

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार में प्रसिध्द आम 'भागलपुरी मालदह' ने बाजार में दस्तक दे दी है। भागलपुर के आम की अपनी एक अलग पहचान है। इसकी सुगंध एवं स्वाद से पता चल जाता है कि यह भागलपुर का मालदह है या कहीं अन्यत्र का।

 

इस वर्ष आम की फसल अपेक्षाकृत कम हुई है जिस कारण बाजार में इसकी कीमत आसमान छू रही है। कृषि वैज्ञानिक नीलम सिंह कहती हैं कि प्रतिकूल मौसम के कारण आम की पैदावार कम हुई है क्योंकि पानी समय पर हुआ नहीं और जिसके कारण आम के मंजर में कीड़ा लग गया।

 

भागलपुर स्थित पीरपैंती के किसान कृष्णानंद प्रसाद का कहना है, ''मौसम ने इस बार साथ नहीं दिया लेकिन इसके बाद भी आम का फल आम आदमी तक जरूर पहुंचेगा।''

 

आम की खेती से जुड़े एक अन्य किसान नरेश ने मालदह की आसमान छूती कीमत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कीमतों पीछे अभी आम के मौसम की शुरुआत एवं कम पैदावर होना है। उन्होंने कहा कि बाजार में दीघा एवं बंबई आदि प्रजाति के आम आने के बाद कीमत में खुद-ब-खुद कमी आ जाएगी।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.