Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

जापानी भूकंप विशेषज्ञों की मदद
लेने पर चीन राजी

 

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन ने मलबे में फंसे हजारों लागों को निकालने में मदद करने के लिए जापनी बचाव दल को अनुमति प्रदान कर दी है।
 

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता क्विन गैंग ने  गुरुवार को कहा कि चीन की सरकार ने सिचुआन प्रांत के भूकंप प्रभावित इलाके में बचाव कार्यों में सहायता करने के लिए जापान के भूकंप बचाव विशेषज्ञों को आने की अनुमति दी है।
 

सोमवार को चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 थी। जापानी दल पहला विदेशी दल होगा जिसे चीन ने बचाव कार्यों में सहायता करने की अनुमति दी है।

भूकंप में 15,000 लोग मारे गये हैं। अनुमान है कि करीब 26,000 लोग ध्वस्त इमारतों के मलबे में दबे हुए हैं।
 

सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन भूकंप से सबसे अधिक  प्रभावित वेंचुआन में हुई क्षति के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है।

 

भूकंप प्रभावित इलाकों में सबसे पहले पहुंचने वाले एक अर्ध्दसैनिक बल के अधिकारी ने बताया कि कई कस्बे तो पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं।

भारी वर्षा के कारण आपात सहायता ले जाने  वाले हेलीकाप्टरों की उड़ाने बाधित हुई हैं। सैनिक ध्वस्त हुई सड़कों की मरम्मत का काम कर रहे हैं।

भूकंप के झटके सैकड़ों किलोमीटर दूर बीजिंग, शंघाई, हांग-कांग और बैंकाक तक महसूस किए गए।
 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.