Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

एयर इंडिया के विमान का दरवाजा टूटा,
उड़ान बाधित

 

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। मुंबई से चेन्नई जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान का दरवाजा टूट जाने के कारण उड़ान चार घंटे से अधिक बाधित रही।
 

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-640 में यह घटना आज सुबह चार बजकर सात मिनट पर हुई। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने आईएएनएस को नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि दरवाजा बंद होने से पहले ही विमान झटके से चल पड़ा।
 

गौरतलब है कि दरवाजा बंद होने से पहले ऐसी घटना नहीं हो सकती है। इस घटना के बाद जांच और विमान के मरम्मती में काफी वक्त लग गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि बाद में विमान सुबह साढ़े आठ बजे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुआ।
 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.