Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

लखनऊ स्थित एचएएल को उड़ाने की धमकी
 

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह को एक एसएमएस भेजा गया है जिसमें राजधानी लखनऊ  में फैजाबाद रोड स्थित हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने ऐहतियात बरतते हुए एचएएल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है और इसके निदेशक को इस बाबत एक पत्र भी पुलिस द्वारा लिखा गया है।
 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृज लाल ने माना कि डीजीपी को एसएमएस आया है। लेकिन उन्होंने कहा कि यह कोई आतंकवादी धमकी नहीं है बावजूद इसके सतर्कता बरतते हुए एचएएल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उन्होंने एसएमएस के बारे में कोई और विवरण देने सें इंकार करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.