Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

'हैम्बर्ग मास्टर्स' के तीसरे दौर
में पहुंचे फेडरर और नडाल

 

हैम्बर्ग, 15 मई (आईएएनएस)। टेनिस की दुनिया के सफलतम खिलाड़ियों में शामिल रोजर फेडरर और राफेल नडाल 'हैम्बर्ग मास्टर्स' प्रतियोगिता के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
 

फेडरर ने फिनलैंड के जाक्र्को निएमिनेन को 6-1, 6-3 से पराजित किया। वहीं नडाल ने इटील के पोचिचो स्ट्रेस को 6-4, 7-6 (8-6) से पराजित किया। लेकिन दोनों प्रमुख खिलाड़ियों को जीत हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा।
 

मैच जीतने के लिए जहां फेडरर को 57 मिनट लगे वहीं नडाल को दो घंटे लग गए। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा रोम मास्टर्स के चैंपियन नोवाक डजोकविट  भी प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

गौरतलब है कि हैम्बर्ग मास्टर्स में विश्व के सभी आठ वरियता प्राप्त खिलाड़ी अपान भाग्य आजमा रहे हैं।
 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.