Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

चीन में भूकंप राहत के लिए हांगकांग
ने दिए
3.8 करोड़ डालर

 

हांगकांग, 13 मई (आईएएनएस)। हांगकांग ने चीन में भूकंप राहत कार्यों के लिए 3.84 करोड़ अमेरिकी डालर की राशि देने की घोषणा की है।

 

हांगकांग के मुख्य कार्यकारी डोनाल्ड सांग ने एक घोषणा में कहा कि स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन सेवा विभाग के विशेषज्ञ चीन में भूकंप प्रभावित इलाकों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

 

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों एवं नर्सों का एक दूसरा समूह भी चीन जाने के लिए तैयार है।

 

सांग ने कहा, ''हमने बीजिंग और चेनदगु स्थित अपने कार्यालय से कहा है कि भूकंप प्रभावित इलाकों में फंसे हांगकांग निवासियों की मदद करें और सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करें।''

 

गौरतलब है कि सोमवार को सिचुआन प्रांत में 7.8 तीव्रता से आए भूकंप में कम से कम 10,000 लोगों की मौत हो गई है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.