Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

मुकाबले में बने रहने के लिए
हिलेरी को भारी जीत की जरूरत

 

वाशिंगटन, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में हो रहे चुनावों में हिलेरी क्लिंटन की कमजोर पड़ते अभियान को पश्चिमी वर्जीनिया और केंटकी राज्यों में संभावित भारी जीत के बाद नया जीवन मिलने की उम्मीद है।

 

अभी तक के मुकाबले में ओबामा ने हिलेरी पर मजबूत बढ़त कायम कर ली है लेकिन अगर हिलेरी पश्चिमी वर्जीनिया के 20 और केंटकी के 51 प्रतिनिधियों में से अधिकांश का समर्थन प्राप्त कर लें वह मुकाबले में वापसी कर सकती हैं।

 

गौरतलब है कि हाल में कराए गए कुछ चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों ने हिलेरी में आशा का संचार किया है इन सर्वेक्षणों में कहा गया है कि हिलेरी को पश्चिमी वर्जीनिया और केंटकी में भारी जीत हासिल हो सकती है।

 

पिछले सप्ताह उत्तरी कैरोलिना में जीत और इंडियाना में मामूली पराजय के बाद ओबामा न केवल राज्यों के मामले में बढ़त पर हैं बल्कि उन्हें ज्यादा प्रतिनिधियों का भी समर्थन हासिल है।

 

ओबामा को 1,869 प्रतिनिधियों और 277 सुपर डेलीगेट्स (प्रतिनिधि) का समर्थन हासिल है जबकि क्लिंटन को 1,697 प्रतिनिधियों और 273 सुपर डेलीगेट्स का ही समर्थन है। इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी उम्मीदवार 2,025 प्रतिनिधियों के समर्थन के आवश्यक आंकडों तक पहुंच पाने में असमर्थ दिख रहा है।

 

हिलेरी ने एक वक्तव्य में कहा, ''पश्चिमी वर्जीनिया ने ही जॉन ऑफ केनेडी के राष्ट्रपति बनने का मार्ग प्रशस्त किया था और यह मेरे लिए भी भाग्यशाली सिध्द होगा।''

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.