Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

न्यायाधीशों के मुद्दे पर मंत्रिमंडल छोड़ने
की पीएमएल
-एन की धमकी

 

इस्लामाबाद, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली सोमवार तक नहीं होने पर मंत्रिमंडल छोड़ने की फिर धमकी दी है।

 

पीएमएल-एन के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि न्यायाधीशों की बहाली के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेता आसिफ अली जरदारी तथा पीएमएल-एन नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लंदन में हुई वार्ता फिर बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई।

 

अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर पीएमएल-एन नेता ने बताया कि यदि सोमवार तक न्यायाधीशों की बहाली नहीं हुई तो हम मंत्रिमंडल से बाहर निकल जाएंगे, लेकिन पीपीपी सरकार को समर्थन जारी रहेगा।

 

हालांकि, शुक्रवार शाम को जरदारी से अपनी बात के बाद शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी ने अभी मंत्रिमंडल छोड़ने का निर्णय नहीं लिया है।

 

शरीफ ने कहा कि जरदारी ने विचार करने के लिए उनसे एक दिन का समय मांगा है, और हम मंगलवार से पहले कोई निर्णय नहीं लेंगे। शरीफ ने अपनी पार्टी की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को इस्लामाबाद में बुलाई है।

 

शरीफ ने यह स्प्ष्ट कर दिया कि न्यायाधीशों की बहाली की आखिरी समय सीमा सोमवार है, जबकि जरदारी मीडिया के सामने नहीं आए।

 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सर्वोच्च और उच्च न्यायालयों के 60 न्यायाधीशों को नवंबर में आपातकाल लागू करने के बाद बर्खास्त कर दिया था।

 

शरीफ अपनी पत्नी के घुटने के आपरेशन के कारण लंदन गए हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.