Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

अंतर्राष्ट्रीय आलोचना के बावजूद
म्यांमार में जनमत संग्रह शुरू

 

यंगून, 10 मई (आईएएनएस)। म्यांमार की सैन्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय अपील की अवेहलना करते हुए शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह छह बजे से जनमत संग्रह के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दिया।

 

म्यांमार में पिछले सप्ताह ही विनाशकारी तूफान 'नरगिस' आया था, जिससे लगभग एक लाख लोगों के मारे जाने की आशंका है। सैन्य शासन से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने अपील करते हुए कहा था कि देश में फिलहाल राहत कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए और जनमत संग्रह कार्यक्रम को फिलहाल टाल देना चाहिए।

 

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अपील को ठुकराते हुए देश में जनमत संग्रह के लिए मतदान शुरू कर दिया गया। मतदान स्थानीय समय के अनुसार सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा।

 

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैन्य शासन ने तूफान से सबसे अधिक प्रभावित 47 शहरों में 24 मई को होने वाले मतदान को टाल दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार तूफान के कारण देश में लगभग 23 हजार लोग मारे गए और 42 हजार लापता बताए जा रहे हैं। वहीं अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या एक लाख तक हो सकती है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.