Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

हरियाणा में परिवार की 'ज्ज' के
लिए बेटी और दामाद की हत्या

 

करनाल (हरियाणा), 10 मई (आईएएनएस)। करनाल जिले के बालाह गांव में एक युगल को इस कारण मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

 

बालाह गांव में तलाकशुदा 27 वर्षीय जसबीर सिंह के साथ रहने वाली सुनिता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके पिता ही उसे और उसकी की पति हत्या कर देंगे। सुनिता गर्भवती थी। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

 

जसबीर और सुनिता की हत्या के बाद इनके शवों को घर के बाहर फेंक दिया गया। इस कदम से सुनिता के परिवार वालों ने यह संदेश देना चाहा कि समाज में इस प्रकार के कदम बर्दास्त नहीं किए जाएंगे।

 

जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सुनिता के पिता ओमप्रकाश ने पहले अपनी बेटी और दामाद का अपहरण किया और फिर शुक्रवार को इन दोनों की हत्या कर दी।

 

करनाल के पुलिस अधीक्षक ए. एस. चावला ने कहा कि ओमप्रकाश और 28 अन्य के विरूध्द हत्या और साजिश रचने का मुकदाम दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर सुनिता परिवार वालों को इस हत्याकांड को लेकर कोई दुख नहीं है। सुनिता की मां रोशनी देवी अपने पति और अन्य द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन करती हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.