Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

जेट एयरवेज के विमान में बम की अफवाह मामले में सुराग नहीं मिला

 

टोरंटो, 10 मई (आईएएनएस)। कनाडा के पियर्सन हवाई अड्डे से सोमवार को भारत के लिए उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज के विमान में बम की अफवाह मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का संदेह खालिस्तानी आतंकवादियों पर है।

 

घटना की जांच कर रही पील क्षेत्र की पुलिस का कहना है कि जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 225 में बम की अफवाह उड़ान के दो घंटे पहले आई थी। इसके बाद पुलिस ने विमान की पूरी तरह जांच की, जिसकारण उड़ान में देर हुई थी।

 

गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने पिछले साल अक्टूबर  से कनाडा के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। ये उड़ानें टोरंटो से चेन्नई , दिल्ली और मुंबई जाती है। टोरंटो में भारत जाने वाली उड़ानों में बम की अफवाह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एयर इंडिया के एक विमान में भी संदिग्ध सामान को लेकर विमान को वापस उतारा गया था।

 

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की सक्रियता के कारण इस प्रकार की घटानाओं में इन्हें संदिग्ध रूप से देखा जाता है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.