Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

म्यांमार के सैन्य शासन पर बरसे
कनाडाई प्रधानमंत्री

 

टोरंटो, 10 मई (आईएएनएस)। म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी 'नरगिस' तूफान के बाद सैन्य शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहायता प्राप्त नहीं करने के निर्णय की कनाडाई प्रधानमंत्री ने कड़े शब्दों में आलोचना की है।

 

कनाडा ने म्यांमार के लिए 'आपदा राहत दल' (डीएआरटी) को थाइलैंड भेज दिया है। म्यांमार की सैन्य शासन द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद यह दल आपदाग्रस्त म्यांमार में राहत कार्य में जुटेगा।

 

कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने म्यांमार के सैन्य शासन के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्राप्त करने से म्यांमार सैन्य शासन का इंकार करना गलत निर्णय है।

 

टोरंटो रेडियो के एक कार्यक्रम में हार्पर ने कहा कि यदि म्यांमार अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्राप्त नहीं करेगा तो उसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की जाएगी। उन्होंने कहा, ''म्यांमार के इस कदम का हम निंदा करेंगे। हम सैन्य शासन से अपील करते हैं कि वह हमें आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने की अनुमति दे।''

 

गौरतलब है कि डीएआरटी में लगभग 200 कनाडाई सशस्त्र सेना के सदस्य हैं। ये सभी सदस्य विश्व के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए खास तौर पर नियुक्त किए गए हैं। डीएआरटी के सदस्य आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों को चिकित्सा सेवा और पीने के लिए स्वच्छ जल मुहैया कराते हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.