Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

कर्नाटक के 89 विधानसभा
सीटों पर मतदान शुरू

 

बंगलौर, 10 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 11 दक्षिणी जिलों के कुल 89 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से मतदान शुरू हो गया।

 

राज्य के 89 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 1.73 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं, जिसमें 84 लाख महिलाएं शामिल हैं। वहीं चुनाव मैदान में 950 से अधिक प्रत्याशी अपने राजनीतिक भाग्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसमें 17 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

 

राज्य में कुल 18,562 मतदान केंद्रों पर मत डाले जा रहे हैं। बंगलौर के शहरी जिले के 28 सीट, ग्रामीण जिले के  चार सीट, मैसूर और तूमकूर जिले के 11-11 सीट, मांडया और हसन के 7-7, कोलर जिले के छह, चिक्काबाल्लापुर के पांच, रामनगरम और चामारजनागार के 4-4 और कोडगू जिले के दो विधानसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहे हैं।

 

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगभग 58 हजार सुरक्षाकर्मियों को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.