Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

अमेरिका के व्यापार घाटे में कमी

 

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)।  यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) व बैंक आफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों को मौजूदा स्तर पर बरकरार रखने के फैसले के मद्देनजर डालर में जारी कमजोरी को सप्ताहांत में अमेरिकी वाणिज्य विभाग से प्रकाशित व्यापार आंकडों से मामूली सहारा मिला। बावजूद डालर बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में 0.4 फीसदी नीचे है।

 

अमेरिकी वाणिज्य विभाग से सप्ताहांत में जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च के दौरान व्यापार घाटा अनुमान से ज्यादा यानी 5 फीसदी घटकर 58.21 अरब डालर रह गया।  इसकी वजह अर्थव्यवस्था में मंदी और महंगाई में तेजी के मद्देनजर तेल और चार पहिया वाहनों (कार ) के आयात में कमी है। फरवरी के दौरान अमेरिका में कुल व्यापार घाटा 62.32 अरब डालर का था। अर्थशास्त्रियों का अनुमान था कि आलोच्य अवधि के दौरान व्यापार घाटा 61.50 अरब डालर तक रह सकता है। 

 

आंकड़ों के अनुसार आलोच्य अवधि के दौरान अमेरिका के निर्यात में 1.7 फीसदी की कमी आई और यह 151.10 अरब डालर से घटकर 148.51 अरब डालर तक नीचे आ गया जबकि समान अवधि के दौरान आयात में 2.9 फीसदी की कमी दर्ज की गई और यह 212.82 अरब डालर से घटकर 206.72 अरब डालर रहा।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.