Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

भू-राजनीतिक संघर्षों की आग
में तेल उफान पर

 

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। कमजोर डालर और नाईजीरिया, ईरान व इराक मे जारी भू-राजनीतिक संघर्षों के मद्देनजर उत्पन्न आपूर्ति संकट के चलते पहले से ही तेजी की राह पर चल रहे तेल को वेनुजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज द्वारा कोलंबिया के विद्रोहियों को समर्थन दिए जाने की खबर ने और भड़का दिया है।

 

बाजार समीक्षकों के अनुसार अमेरिकी समाचार-पत्र वाल स्ट्रीट जनरल में इस आशय के खबर प्रकाशित हुए हैं कि वेनुजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज कोलंबिया के सशस्त्र विद्रोहियों यानी रिवोल्यूश्री आर्म्ड फोर्सेज को सरकार के खिलाफ तख्ता पलट के लिए आवश्यक मदद पहुंचा रहे हैं। रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया ब्यूरो द्वारा भी इस सिलसिले में उपलब्ध प्रमाण की सत्यता की पुष्टि की गई है।

 

समीक्षक मान रहे हैं कि ताजा घटनाक्रमों के मद्देनजर अमेरिका वेनेजुएला पर प्रतिबंध की घोषणा कर सकता है। इस खबर से सुरक्षा परिषद द्वारा भी वेनेजुएला के ऊपर प्रतिबंधों की संभावना को बल मिला है।

 

यूरोपीय सेंट्रल बैंक व बैंक आफ इंग्लैंड द्वारा गुरुवार की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा के मद्देनजर डालर में कमजोरी से भी तेल की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक व बैंक आफ इंग्लैंड दोनों ने ब्याज दर को क्रमश: 4 और 5 फीसदी के स्तर पर बरकरार रखा है।

 

बाजार विशेषज्ञ मानकर चल रहे हैं कि मौजूदा स्थितियों में तेल 175 डालर प्रति बैरल की ऊंचाई तक पहुंच सकता है।

 

अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय के सूचना व प्रशासन विभाग से जारी आंकड़ों से भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को बल मिला है। इन आंकड़ों के अनुसार हीटिंग आयल व डीजल के स्टाक में बीते सप्ताह एक लाख बैरल की कमी आई है। नाईजीरिया, ईरान व इराक में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष से भी तेल की कीमतों में तेजी कायम है।

 

इस बीच नए घटनाक्रम में नाईजीरिया के तेल मंत्री ओडेन अजूमोगोबिया ने कहा है कि ओपेक राष्टों की आगामी 9 सितंबर को आस्ट्रिया की राजधानी वियना में प्रस्तावित बैठक से पहले भी अगर तेल आपूर्ति को लेकर बैठक जरूरी हुआ तो हम इसका समर्थन करेंगे।

 

न्यूयार्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) में सप्ताहांत कारोबार के दौरान तेल का जून वायदा 125.98 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक चला गया जबकि लंदन के आईसीई वायदा में भी सप्ताहांत ब्रेंट क्रूड का जून वायदा 124.91 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर दर्ज किया गया।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.