Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

नेपाली संविधान सभा की पहली
बैठक मई में होने के आसार

 

काठमांडु, 9 मई (आईएएनएस)। नेपाल के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल दलों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री गिरीजा प्रसाद कोईराला से नव-निर्वाचित संविधान सभा का पहला अधिवेशन चालू महीने के अंतिम सप्ताह में बुलाने को कहा है। साथ ही इन दलों ने राजा ज्ञानेन्द्र पर पद छोड़ने का दबाव और बढ़ा दिया है।

 

सत्ताधारी गठबंधन में शामिल सात में से छह दलों की आज बैठक हुई। बैठक में 601 सदस्यीय संविधान सभा के पहले अधिवेशन और उसमें समन्वय बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। पिछले संपन्न हुए ऐतिहासिक चुनावों के बाद सत्ताधारी गठबंधन दलों की यह पहली बैठक थी।

 

अंतरिम संविधान के मुताबिक संविधान सभा की पहली बैठक 29 मई तक हो जानी चाहिए। माना जा रहा है कि इसके साथ ही राजा ज्ञानेन्द्र के गद्दी छोड़ने की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

 

बैठक के बाद गठबंधन में शामिल दलों द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सभी दलों ने संविधान सभा की बैठक 25 से 28 मई के बीच आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा है।

 

इससे पहले इन दलों को 26 प्रतिनिधियों का नामांकन भी करना पड़ेगा जिससे सभा की संख्या पूरी हो सके।

 

उल्लेखनीय है कि दो चरणों में 575 सदस्यों का चुनाव हो चुका है। शेष बचे 26 प्रतिनिधियों का चयन प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से सलाह मशविरा करने के बाद करता है।

 

गठबंधन के दलों ने 26 प्रतिनिधियों के नामांकन के लिए एक दस सदस्यीय दल भी गठित कर दिया है।

 

संविधान सभा की पहली बैठक राजधानी के केंद्र में स्थित इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में होना है। इस बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। देश और दुनिया भर के राजनयिकों, प्रतिनिधियों और पत्रकारों के आने की संभावना है।

 

समझा जा रहा है कि नेपाली संसद और मंत्रालय का परिसर भी इस कार्यक्रम के लिए छोटा पड़ जाएगा।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.