Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

मलेशिया के जेल में विधायक पद
की शपथ ली हिंद्राफ नेता ने

 

कुआलालंपुर, 9 मई (आईएएनएस)। मलेशिया में भारतीय मूल के एम. मनोहरन ने जेल में ही रहकर मार्च में हुए कोटा शाह आलम सीट से प्रांतीय असेंबली का चुनाव जीत लिया। उन्होंने जेल में ही शपथ ली।

 

कामुनतिन बंदीगृह में शपथ लेने के बाद 46 वर्षीय मनोहरन ने कहा कि वे देश में अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

 

मलेशिया में 25 नवंबर, 2007 को 20 लाख तमिल हिंदुओं के हितों की रक्षा में आवाज उठाने के बाद चार अन्य हिंद्राफ नेताओं के साथ जेल में डाले गए मनोहरन ने कहा कि वे समानता व न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

 

विधायक पद की शपथ लेने के बाद मनोहरन ने अपने मतदाताओं को संदेश दिया, जिसे उनकी पत्नी एस. पुष्पानीला ने पढ़कर सुनाया। संदेश में मनोहरन ने कहा कि वे किसी भी समुदाय के साथ होने वाले किसी भी तरह के भेदभाव के विरोध में आवाज बुलंद करते रहेंगे।

 

अब मलेशिया में मनोहरन तीसरे ऐसे विधायक बन गए हैं, जिन्होंने कठोर आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (आईएसए) के तहत जेल में रहने के दौरान शपथ ली है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.