Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन मिलकर कम करेंगे भारत और डेनमार्क

 

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करने की दिशा में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और डेनमार्क सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

 

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आज हुई एक बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

 

चिदंबरम ने कहा, ''इस समझौते के अस्तित्व में आने के बाद दोनों देश अपनी- अपनी डिजाइनर एजेंसियों के माध्यम से स्वच्छ विकास प्रणाली (सीडीएम) की परियोजनाओं से संबंधित जानकारी एक दूसरे से बांट सकेंगे।''

 

चिदंबरम ने कहा कि इस समझौते से दोनों देश एक दूसरे को पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित क्योटो प्रोटोकॉल की सीडीएम परियोजनाओं के प्रोत्साहन के लिए संस्थागत प्रणाली मुहैया कराएंगे।

 

गौरतलब है कि भारत राष्ट्रीय स्वच्छ विकास प्रणाली प्राधिकरण (एनसीडीएमए) का गठन पहले ही कर चुका है।

 

नवंबर 2007 में भारत, ब्राजील और चीन जैसे भारी भरकम अर्थव्यवस्थाओं वाले 137 विकासशील देश समेत 175 देशों ने क्योटो प्रोटोकॉल की पुष्टि की थी।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.