Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

पदभार संभालते ही वेणुगोपाल ने
जारी किया पहला आदेश

 

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक का पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन डा. पी. वेणुगोपाल ने आज अपना पहला आदेश जारी किया।

 

अपने आदेश के तहत उन्होंने शनिवार से शुरू होने वाले सीनियर रेजिडेंड डाक्टरों के साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है।

 

एम्स प्रशासन की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि 10 मई से 12 मई तक होने वाले सीनियर रेसिडेंट डाक्टरों के साक्षात्कार के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि साक्षात्कार की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने कल अपने एक फैसले के तहत वेणुगोपाल से एम्स निदेशक पद से हटाए जाने संबंधी विधेयक को असंवैधानिक करार दिया था और केंद्र सरकार को वेणुगोपाल को बहाल किए जाने का निर्देश दिया था।

 

इस फैसले के बाद वेणुगोपाल ने कल ही एम्स निदेशक का पदभार संभाल लिया था।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.