Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

गांधी बच्चों सा बर्ताव कर रहे हैं : ज्योति बसु

 

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। वामपंथी राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने राज्यपाल गोपाल गांधी के व्यवहार की आलोचना की है।

 

उन्होंने राज्यपाल के उस व्यवहार को बचकाना करार दिया है जिसके तहत गांधी ने वहां की वामपंथी सरकार को आइना दिखाने के मकसद से राजभवन में प्रतिदिन दो घंटे की स्वघोषित बिजली कटौती लागू करने का फैसला लिया था।

 

बसु ने कहा, ''राज्यपाल जो भी कर रहे हैं वह बचकाना है। उन्हें अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था और साथ ही राज्य के ऊर्जा मंत्री के साथ बिजली संबंधी समस्या पर चर्चा करनी चाहिए थी।''

 

उन्होंने कहा कि राज्यपाल जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं उससे साफ झलकता है कि वह राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं।

 

बसु ने कहा कि यदि वास्तव में उनके पास बिजली की समस्या का कोई हल है तो उन्हें ऊर्जा मंत्री को अपने सुझाव देने चाहिए थे न कि बचकाना बर्ताव करना था।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य में हो रही भारी संख्या में बिजली कटौती के मद्देनजर गांधी ने राजभवन में प्रतिदिन दिन दो घंटे की स्वघोषित बिजली कटौती लागू करने का फैसला किया था।

 

गांधी के इस व्यवहार पर वामदल पहले ही अपनी नाराजगी जता चुके हैं। राज्य माकपा के वरिष्ठ नेता बिमान बोस ने तो यहां तक कह दिया था कि राज्यपाल को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए और पद की मर्यादा का ख्याल भी रखना चाहिए।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.