Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

भारत की यात्रा पर आएंगे आगा खान

 

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। शिया मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता आगा खान 12 मई को सात दिन की भारत यात्रा पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वे यहां के चार शहरों का दौरा करेंगे।

 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक आगा खान पहले दो दिन राजधानी में बिताएंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी और विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात करेंगे।

 

इसके बाद आगा खान हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद जाएंगे।

19 मई को वे बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

आगा खान की यह यात्रा पूरी दुनिया में फैले 2.5 करोड़ शिया मुसलमानों के इमाम के रूप में उनके 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई है।

 

गौरतलब है कि 70 वर्षीय आगा खान 'प्रिंस करीम आगा खान 4' के नाम से भी जाने जाते हैं। उन्होंने 20 वर्ष की उम्र में वर्ष 1957 में अपने दादा सर सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खान की जगह ली थी। वे इस समुदाय के 49वां इमाम हैं।

 

इससे पहले सितंबर 2006 में आगा खान भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने हैदराबाद में 'आगा खान एकैडमी आफ एक्सलेंस इन एज्युकेशन' की नींव रखी थी।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.