Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के
खिलाफ फूटे बगावत के स्वर

 

लखनऊ , 9 मई (आईएएनएस)। खुद को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का समर्थक बताकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी का विरोध करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

जोशी के खिलाफ कांग्रेस में बगावत का स्वर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेहदी ने शुक्रवार को दिया। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ ा देते हुए कहा कि कांग्रेस में अब सोनिया गांधी की नहीं बल्कि बहुगुणा के वफादारों को तरजीह दी जा रही है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में मेहदी ने कहा कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कोई सकारात्मक काम नहीं कर रही हैं। उनका कार्यकाल तो सलमान खुर्शीद से भी बदतर है। राहुल गांधी को चापलूसों ने घेर लिया है। प्रियंका गांधी में लोग इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं लेकिन उन्हें आगे नहीं लाया जा रहा।

 

मेहदी ने कहा कि कांग्रेस में खराब हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अर्जुन सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को कहना पड़ा है कि पार्टी में लिए जाने वाले निर्णयों की उन्हें जानकारी नहीं होती क्योंकि वह इस प्रक्रिया में वे शामिल ही नहीं हैं।

 

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. अखिलेश दास के समर्थन में लखनऊ  नगर निगम के 22 कांग्रेस सभासदों में से 16 ने पार्टी छोड़ दी। इन लोगों ने बैठक कर डां  दास के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.