Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

बिहार में भीड़ की पिटाई से चोर की मौत

 

पटना, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार में भीड़ के कानून को अपने हाथ में लेने का एक और मामला सिवान जिले में सामने आया, जहां शुक्रवार को लोगों ने एक चोर को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

सिवान के जय प्रकाश नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्थानीय निवासियों ने एक चोर की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना के संबंध में सिवान नगर थाना के प्रभारी गरीब राम ने बताया कि जय प्रकाश नगर के निवासी विनोद साह के घर में चांद कुरैशी नाम का एक युवक रात के दो-तीन बजे चोरी की नियत से घुस गया था।

 

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में घर में सोये हुए लोग जग गए तथा कुरैशी की पिटाई करने लगे। चोर के पकड़ लिए जाने की सूचना पर आसपास के लोग भी विनोद साह के घर जमा हो गये और उनलोगों ने भी चोर की पिटाई शुरू कर दी।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल घायल और आरोपी कुरैशी को अपने कब्जे में लेकर इलाज हेतु सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि बिहार में इस तरह की घटनाओं में निरंतर वृद्वि हो रही है। गत छह अप्रैल को पूर्णिया जिले के बनमनखी थानातंर्गत राधानगर गांव के ग्रामीणों ने भी एक फरार अपराधी पप्पू यादव को पकड़कर उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया था। उसका अभी भी इलाज चल रहा है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.