Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

पर्यटन के नए क्षेत्र में विकसित होता 'मकाऊ'

 

मकाऊ, 9 मई (आईएएनएस)। चीन का विशेष प्रशासित क्षेत्र मकाऊ इन दिनों पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां आधुनिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाली सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

 

स्वादिष्ट चाइनीज से लेकर बोर मीट बीफ और पोर्क तक खाने-पीने की चीजों की लंबी सूची मौजूद है।

 

लगभग 531,400 की आबादी वाला पुर्तगाल का पुराना उपनिवेश रह चुका मकाऊ, लास वेगास की तर्ज पर केसीनो (जुआं घर) और उम्दा बाजारों से भरा हुआ है। जमीन की कीमत, आधुनिक रहन-सहन और ऐसे ही कई मामलों में यह हांगकांग को पीछे छोड़ता जा रहा है।

 

हाल ही में यहां बनने वाले शानदार घर सिर्फ एक घंटे में 60 फीसदी बिक गए। इससे मकाऊ की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

मकाऊ के अधिकतर पांच सितारा होटलों में इस समय निर्माण कार्य जारी है। कई होटल या तो अपनी एक नई इमारत बनाने में लगे हुए हैं या फिर केसीनो खोल रहे हैं या फिर होटलों को कुछ न कुछ आधुनिक रूप देने में लगे हुए है, जिससे पर्यटक का आकर्षण इस क्षेत्र के प्रति लगातार बढ़ता रहे।

 

ये सभी कार्य बताते हैं कि मकाऊ इस समय पर्यटकों को काफी पसंद आ रहा है।

 

गौरतलब है कि 25 साल पहले बसे इस छोटे से द्वीप का पर्यटकों की आवाजाही के  कारण अत्यधिक विस्तार हुआ है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.