Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

महंगाई दर सातवें आसमान पर

 

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा महंगाई पर लगाम कसने के वादों के बावजूद महंगाई की दर पिछले 42 महीनों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। 26 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति दर 7.61 फीसदी पहुंच गई।

 

इससे पहले के हफ्ते में मुद्रास्फीति की दर 7.57 फीसदी थी। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़ों के अनुसार खाद्य पदार्थों के मूल्यों में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

डब्ल्यूपीआई के आंकड़ों के अनुसार एक मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में वार्षिक मुद्रास्फीति दर 6.21 प्रतिशत थी।

 

बाद में संवाददाताओं के साथ बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा कि विश्व में किसी भी देश में कीमतों में गिरावट नहीं देखी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि कीमतों पर नियंत्रण कसने के लिए और अधिक कदम उठाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा, ''सीमेंट के मूल्य कम करने के लिए हम सीमेंट कंपनियों से बात करेंगे।''

 

उन्होंने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें। वित्त मंत्री ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का प्रभाव कुछ समय में दिखाई देगा।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.