Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

 

पालाक्कड (केरल), 9 मई (आईएएनएस)। केरल के चित्तूर इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में भाजपा ने आज चित्तूर बंद का एलान किया है।

 

भाजपा कार्यकर्ता सुरेश गुरुवार की मध्यरात्रि जब एक मंदिर महोत्सव से लौट रहे थे तो उसी समय उन पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल सुरेश की शुक्रवार को मौत हो गई।

 

भाजपा ने इसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया। पालाक्कड जिला के भाजपा अध्यक्ष शिवदास ने कहा कि योजनाबध्द तरीके से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की गई।

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सुरेश पर हमलेका मामला हाल ही में मंदिर उत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से जुड़ा हुआ है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.