Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

नवजात के लिए रोग-विषयक
लक्षणों की पहचान जरूरी

 

लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन के अनुसार नवजात शिशुओं में रोग-विषयक लक्षणों की पहचान के द्वारा शुरुआती दौर में ही गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकता है ताकि उन्हें समय रहते अस्पताल में भर्ती करवाया जा सके।

 

वेबसाइट 'साइडेव डॉट नेट' के अनुसार हर साल 40 लाख से ज्यादा शिशु जन्म के शुरुआती 28 दिनों में मौत का शिकार हो जाते हैं, जिनमें से तीन-चौथाई शिशुओं की मौत पहले हफ्ते में ही हो जाती है।

 

इस स्थिति के मद्देजनर किए गए अध्ययन से जुडे प्रमुख अध्ययनकर्ता मार्टिन वेबर के अनुसार, ''हमें इस बात का विश्वास है कि शुरुआती दौर में ही गंभीर बीमारियों का पता लगा कर नवजात बच्चों को लाभ पहुंचाया जा सकता है।''

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े इन अध्ययनकर्ताओं ने बांग्लादेश, बोलिविया, घाना, पाकिस्तान और दक्षिण-अफ्रीका के स्वास्थ्य केंद्रों में लाए गए 0 से 6 दिन के 3177 और 7 से 59 दिन के 5712 नवजात शिशुओं पर अध्ययन किया। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि 85 फीसदी शिशुओं में बीमारियों के संबंध में रोग-विषयक लक्षण दिखाई दिए। गौरतलब है फिलहाल नवजात शिशुओं के इलाज से संबंधित चिकित्सीय निर्देशों में शुरुआती दिनों में गंभीर बीमारियों के लक्षणों को महत्व नहीं दिया जाता है जिसके चलते समय रहते इलाज नहीं हो पाता।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.