Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

रजोनिवृत्ति के दौरान
सोयाबीन का सेवन फायदेमंद

 

न्यूयार्क, 16 जनवरी (आईएएनएस)। रजोनिवृत्ति के दौर से गुजर रही महिलाओं के लिए सोयाबीन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बात का खुलासा हावर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों ने एक नए शोध से किया है।

 

'मीनोपाज' जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित इस शोध रिपोर्ट में बताया गया है कि सोयाबीन के सेवन से रजोनिवृत्ति की शिकार 52 फीसदी महिलाओं को लाभ हुआ है। इसके सेवन से महिलाओं को रक्त के स्राव के दौरान गर्मी महसूस होने की शिकायत नहीं होती है।

 

शोध से जुड़े एक वैज्ञानिक जार्ज ब्लैकबर्न ने कहा, ''वैसे तो हार्मोनल पध्दति से काफी फायदा होता है, लेकिन हम इस पध्दति का विकल्प ढूंढ़ रहे हैं। ऐसे में सोयाबीन भी महिलाओं को फायदा पहुंचाता है। ''

 

ब्लैकबर्न ने बताया कि सोयाबीन के सेवन से रजोनिवृत्ती के दौर से गुजर रही महिलाओं को बेहद कम तकलीफ होती है। जानकारों के मुताबिक लगभग ऐसी 75 फीसदी महिलाओं को रक्त के स्राव के दौरान गर्महाट की शिकायत होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में 'ओइस्ट्रोजन' की मात्रा घटने के कारण महिलाएं को ये तकलीफें झेलनी पड़ती हैं।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस 

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.