Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

लंबाई बनती है गठिया जैसे रोग का सबब

 

न्यूयार्क, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार गठिया के रोग पर इंसान की लंबाई का असर पड़ता है और आमतौर पर छोटे कद के लोगों को ताउम्र इस परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

 

पत्रिका 'नेचर जेनेटिक्स' के आनलाइन संस्करण के अनुसार मिशिगन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार गठिया से जुड़े अनुवांशिक कारणों पर व्यक्ति की लंबाई का भी असर पड़ता है। ज्यादा लंबे और ज्यादा छोटे लोगों में अलग-अलग कारणों से गठिया का खतरा बना रहता है।

 

इस अध्ययन से उत्साहित अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार लंबाई पर आधारित जीन्स की खोज कर गठिया का कारण बनने वाले जीन्स का पता लगाया जा सकता है। छोटी हड्डियों या हड्डियों में कम द्रव्य होने की स्थिति में जोड़ खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, जबकि लंबी हड्डियां जोड़ों पर दबाव डालती हैं।

 

इस अध्ययन के तहत 35 हजार से ज्यादा लोगों के जीनोम का अध्ययन किया गया। जीन्स की बनावट के आधार पर लंबाई तय होती है जिसका असर गठिया जैसी बीमारियों पर पड़ता है।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस 

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.